शहीदों के सपने होंगे साकार : रघुवर दास - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शहीदों के सपने होंगे साकार : रघुवर दास

NULL

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि देश और राज्य की एकता और अखंडता के लिये आदिवासी समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आदिवासी समाज जागरूक हो रहें हैं उनमें विकास की भूख जगी है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आदिवासी समाज की बेहतरी का कार्य हो रहा है। 2022 तक धरती आबा बिरसा मुंडा, तिलका मांझी, सिदो कान्हू जैसे तमाम वीर शहीदों के सपनों का भारत और झारखंड का निर्माण होगा। देश और राज्य स्वावलंबी बने इसके लिये हमसब को अपनी भूमिका निभानी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी संस्कृति व झारखण्ड को संभालकर रखने वाले आदिवासी समाज के बीच आज राज्य सभा सांसद हैं जिन्होंने आदर्श ग्राम योजना का शुभारंभ किया।

अब राज्य के शहीदों के 19 गांव को विकसित किया जायेगा। उलिहातू जैसे गांव में राजधानी जैसी सुविधा होगी। यह कार्य आजादी के बाद ही प्रारंभ होना चाहिये था लेकिन ऐसा नहीं हो सका। प्रधानमंत्री ने इस ओर ध्यान दिया और इस योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुआ। मुख्यमंत्री ने बताया कि खूंटी की लाह चुनने वाली मेहनती महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिये लाह बोर्ड का गठन किया गया है। ऐसी महिलाओं को मुख्यमंत्री उद्यमी बोर्ड के जरिये लाह से निर्मित होने वाली वस्तुओं के निर्माण हेतु प्रशिक्षण दिया जायेगा और झारखंड से निर्मित वस्तुओं का निर्यात अन्य देशों में किया जायेगा।

श्री दास ने पुलिसकर्मियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि उनके सार्थक प्रयास से उग्रवाद पर लगाम लगा है। भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर अमित शाह एवं रघुवर दास ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। साथ हीए शहीद ग्राम विकास योजना अंतर्गत आवास योजना का शुभारंभ, बिरसा कॉम्प्लेक्स स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण, बिरसा कॉम्पलेक्स में पौधरोपण, भगवान बिरसा मुंडा से संबंधित पुस्तक का विमोचन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत उलिहातू निवासी सुनीता देवी, चांदू देवी, जौनी देवी, रानी देवी और सुमि देवी को सांकेतिक रूप से गैस चूल्हा एवं कनेक्शन का वितरण किया, अनुसूचित जनजाति छात्र-छात्राओं यथा उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यायल की छात्रा सोशन्ति कुमारी, मरथा पूर्ति एवं पुनि कुमारी और बिरसा आवासीय विद्यालय के छात्र लखन मुंडा, लक्ष्मी नारायण के बीच सोलर लैंप का वितरण किया।

चिकित्सकों द्वार कुष्ठ, टीवी, मलेरिया और सामान्य जांच कर मुफ्त दवा का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, डा. लुइस मरांडी, रामचन्द्र चंद्रवंशी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, विधायक खिजरी रामकुमार पाहन, मुख्यसचिव श्रीमती राजबाला वर्मा, विकास आयुक्त अमित खरे व अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + nineteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।