शर्मनाक : पादरियों के धर्मांतरण की कोशिश, मारपीट कर जबरन लगाई माथे पर राख - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शर्मनाक : पादरियों के धर्मांतरण की कोशिश, मारपीट कर जबरन लगाई माथे पर राख

NULL

तमिलनाडु के कन्याकुमारी में स्थित मंदिर में ईसाई धर्म से संबंध रखने वाले दो पादरियों के साथ मंदिर परिसर में जबदस्ती करने का मामला सामने आया हैं। उपद्रवी तत्वों ने दो ईसाई पादरियों के साथ मारपीट की है। यहीं नहीं मंदिर परिसर में उनके साथ मारपीट करने के बाद उनके चेहरों पर भस्म और कुमकुम लगाने की भी शिकायत पुलिस को मिली हैं। पादरियों के साथ मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने अब तक इस मामले में FIR दर्ज नहीं की है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 22 अप्रैल की है। दोनों पादरियों के चेहरों पर ढेर सारी भस्म पुती हुई है। पीले रंग की शर्ट पहने एक व्यक्ति तभी उनके माथे पर कुमकुम लगाता है। कुमकुम लगाने के ठीक बाद वहां मौजूद अन्य लोगों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। सूत्रों कि माने तो पीड़ित दोनों पादरियों को जबरन मंदिर में लाया गया। फिर जबरन उनका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश भी की गई।

वीडियो में उपद्रवियों द्वारा पादरियों के साथ गाली-गलौज करने की घटना भी कैद हुई है। ईसाई पादरियों द्वारा इलाके में पैम्फलेट बांटे जाने को लेकर उपद्रवी उनके साथ गाली गलौज करते हैं। मारपीट करने वाले पादरियों से कहते हैं कि उनकी हिम्मत कैसे हुई पैम्फलेट बांटने की।

उपद्रवी तत्व यह भी कहते सुने जा सकते हैं कि उन्हें विवादित पैम्फलेट बांटने की ही सजा दी जा रही है। बता दें कि इस ईसाई धर्म के पादरियों के साथ हुई कथित घटना के बाद से ही ईसाई संप्रदाय के लोगों में गुस्सा है। ईसाई धर्म के लोग इस मामलें की जल्द से जल्द पुलिस जांच की मांग कर रहे हैं।

अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।