वेंकैया करेंगे रांची स्मार्ट सिटी का शिलान्यास - Punjab Kesari
Girl in a jacket

वेंकैया करेंगे रांची स्मार्ट सिटी का शिलान्यास

NULL

रांची, (वार्ता): भारत के उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू 09 सितम्बर को रांची में स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उप राष्ट्रपति से मिलकर उनसे स्मार्ट सिटी का शिलान्यास करने का अनुरोध किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि तात्कालीन केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री के रूप में श्री नायडू ने रांची को स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।