विधानसभा नतीजों के बाद शरद पवार का सामाजिक और राजनीतिक करियर समाप्त हो जाएगा : चंद्रकांत पाटिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

विधानसभा नतीजों के बाद शरद पवार का सामाजिक और राजनीतिक करियर समाप्त हो जाएगा : चंद्रकांत पाटिल

कोल्हापुर जिले में राधानगरी तहसील से शिवसेना के उम्मीदवार प्रकाश अबिटकर की चुनावी रैली में चंद्रकांत पाटिल ने

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य विधानसभा के नतीजों के बाद उनका सामाजिक और राजनीतिक करियर समाप्त हो जाएगा। महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं और 24 अक्टूबर को मतगणना होगी। 
कोल्हापुर जिले में राधानगरी तहसील से शिवसेना के उम्मीदवार प्रकाश अबिटकर की चुनावी रैली में पाटिल ने पवार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद हम शरद पवार को सामाजिक और राजनीतिक करियर से स्थाई तौर पर सेवानिवृत्त कर देंगे।’’ 

MP : कांग्रेस विधायक के बेटे पर पुलिस जवानों से मारपीट का आरोप, जांच की मांग

पवार पर निशाना साधना भाजपा नेतृत्व की उनकी राजनीतिक विरासत खत्म करने की चुनावी रणनीति है। गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे ने मंगलवार को राकांपा के साथ विलय के सवाल पर कहा था कि उनकी पार्टी और राकांपा ‘‘भविष्य में एक साथ आएगी।’’ 
सोनिया गांधी के साथ मतभेद के बाद पवार ने 1999 में कांग्रेस छोड़ राकांपा का गठन किया था। कांग्रेस और राकांपा पर निशाना साधते हुए पाटिल ने कहा, ‘‘कांग्रेस-राकांपा ने कोथरुड निर्वाचन क्षेत्र से मेरे खिलाफ एक मजबूत उम्मीदवार उतारने की योजना बनाई थी। लेकिन सच यह है कि वे अपनी पार्टी में एक भी ऐसा उम्मीदवार नहीं ढूंढ पाए। मैं कोथरुड से आसानी से जीत जाऊंगा।’’ कोथरुड में पाटिल का मुकाबला महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के किशोर शिंदे से है। राकांपा ने शिंदे को अपना समर्थन दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।