राहुल गांधी राफेल डील के मामले में देश की जनता और सेना से माफी मांगे : भाजपा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राहुल गांधी राफेल डील के मामले में देश की जनता और सेना से माफी मांगे : भाजपा

गांधी देश के जनता के साथ अगर माफी न हीं मांगा और सेना के मनोबल को कमजोर करने

पटना : राफेल सौदे के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हॅू। कांग्रेस पार्टी झूठ की खेती कर देश की छवि धूमिल करने का प्रयास बंद करे। देश के सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहा है और सेना का मन बल गिराने का काम कर रहा है। यह देश कीजनता सब देख रही है। राहुल गांधी अविलम्ब देश की जनता और सेना के जवानों से माफी मांगे। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से राहुल गांधी का झूठ का पोल खुल गया और सत्य की जीत हो गयी। ये बातें आज भाजपा केप ्रदेश अध्यक्ष एवं उज्जियारपुर के सांसद नित्यानंद राय पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा।

उन्होंने कहा कि तीन जगह पर विधानसभा का चुनाव जीतने और उल्टा-पुल्टा बोलने से देश की जनता माफ नहीं करेगी। राफेल लड़ाकू विमान के खरीद में ए नडीए सरकार के फैसले में कोई भी अनियमितता नहीं पायी गयी है। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट राफेल डील के लिए दायर किये सारी याचिका खारिज कर दिया। इससे यह साबित होता है कि कांग्रेस केवल भ्रष्टाचारियों का दल है और झूठ का फायदा उठाकर देश की जनता को गुमराह करता है। भारत सरकार के ऑफसेट पार्टनर तय कर ने का कोई भूमिका नहीं है। किसी को आर्थिक फायदा पहुंचाने का भी कोई सबूत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट में डिमांड क्वालिटी मूल्य पर निर्धारित सवाल को बेबुनियाद करार दिया।

उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने और देश की जनता को गुमराह करने के लिए प्रिंट मीडिया में छाने केलिए अपनाप शनाब बयान देने से कोई हरिश्चन्द्र नहीं बन जाता है। श्री राय ने कहा कि राहुल गांधी देश के मान सम्मान और गौराव को ठेंस पहुंचाने का काम किया है। झूठ की खेती का पोल खुल गया है और लोगों को सत्य की जानकारी हो गयी। कांग्रेस आजादी के बादसे आज तक केवल झूठ की खेती कर सत्ता प्राप्त करना चाहता है। तीन जगहों पर जनता से इन्होंने जो चुनाव में वादा किया है उसे वादे को दस दिनों में पूरा करें। आज इन्हें मुख्यमंत्री बनाने में तीन दिन लग गया। जिसे मुख्यमंत्री नहीं बनाया जा रहा है वह छतीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में पार्टी कार्यालय के बाहर युद्ध का अखाड़ा बनाकर बैठे हुए हैं। कांग्रेस केराष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी देश के जनता के साथ अगर माफी न हीं मांगा और सेना के मनोबल को कमजोर करने का रणनीति अपनाया है उसके लिए देश की जनता दवाब देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।