राष्ट्रीय समता पार्टी-से. किसानों के हक-हकूक की लड़ाई लड़ेगी : भोला यादव - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राष्ट्रीय समता पार्टी-से. किसानों के हक-हकूक की लड़ाई लड़ेगी : भोला यादव

डीजल सब्सिडी नहीं मिला। आने वाला दो माह बाद महुआ का फसल आने वाला है उस पर भी

कटोरिया : प्रखंड के कांवरिया धर्मशाला में राष्ट्रीय समता पार्टी-सेकुलर के जिलाध्यक्ष भोला यादव के नेतृत्व में हजारों कार्यकत्र्ता शामिल हुए। जिलाध्यक्ष भोला यादव ने कहा कि हमारी पार्टी किसान, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए जिला से लेकर ग्रामीणक्षेत्र में संघर्ष करेंगे। बांका जिला पिछड़ा होने के कारण सिंचाई व्यवस्था कुछ नहीं है।

राज्य सरकार ने सुखाड़ घोषित किया, लेकिन किसानों को जो लाभ मिलना चाहिए था वह नहीं मिल रहा है आज तक डीजल सब्सिडी नहीं मिला। आने वाला दो माह बाद महुआ का फसल आने वाला है उस पर भी प्रतिबंध लगने से किसानों की और बदहाल स्थिति है। यहां के नौजवान बाहर पलायन कर रहे हैं। जिला से लेकर खेत-खलिहान तक लोगों को जागरूक कर किसानों के हक-हकूक की लड़ाई लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि बांका जिला पहाड़ी क्षेत्र होने के नाते एक फसली धान का पैदावार पर ही निर्भर है। सिंचाई का समुचित साधन हो गया तो गरीब-गुरबा किसान फसल उपजा सकते हैं। बैठक में किसान आन्दोलन के लिए रणनीति बनाने का निर्णय लिया। 5, 6, 7 फरवरी को राजगीर शिविर में पहुंचेंगे। इस अवसर पर सिकन्दर यादव, प्रखंड अध्यक्ष विनोद यादव, बेलभद्र यादव समेत हजारों कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।