राष्ट्रपति कोविंद ने उपेंद्र कुशवाहा का इस्तीफा किया स्वीकार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राष्ट्रपति कोविंद ने उपेंद्र कुशवाहा का इस्तीफा किया स्वीकार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा का केंद्रीय मंत्रिमंडल से

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा का केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा स्वीकार कर लिया। कुशवाहा ने सोमवार को इस्तीफा दिया था। आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘भारत के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर उपेंद्र कुशवाहा के मंत्रिपरिषद से इस्तीफे को तत्काल भाव से स्वीकार कर लिया है।’

मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने के बाद कुशवाहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बिहार को धोखा देने का आरोप लगाते हुए भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से भी किनारा कर लिया था।

Kushwaha

NDA से इस्तीफ़ा देने पर उपेंद्र कुशवाहा को कांग्रेस ने दी बधाई

रालोसपा प्रमुख ने यह भी कहा कि मोदी के कामकाज की शैली अपारदर्शी और अलोकतांत्रिक है। रालोसपा तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के बाद मोदी से अलग होने वाला राजग का दूसरा सहयोगी पार्टी थी। कुशवाहा ने यह भी कहा था कि केंद्रीय मंत्रिमंडल महज एक रबर स्टैंप बनकर रह गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।