राजनीति परिवेश में आजसू की प्रासंगिकता बढ़ी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राजनीति परिवेश में आजसू की प्रासंगिकता बढ़ी

NULL

रांची : आजसू पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के कांके रोड स्थित आवास में मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें उरीमारी पंचायत समिति सदस्य सह झामुमो नेता सुनिल उरांव एवं फलिंद्र प्रसाद के नेतृत्व में बडकागांव (उरीमारी, जरजरा एवं पोटंगा) के सैकडों झामुमों एवं कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता आजसू पार्टी में शामिल हुए। आजसू पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने इन्हें माला पहनाकर इनका स्वागत किया।

मिलन समारोह को संबोधित करते हुए श्री महतो ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिवेश में आजसू पार्टी की प्रासांगिकता बढ़ी है। लोगों का विश्वास बढा है और पार्टी की सोच एवं विचारधारा में झारखण्डी जनमानस को झारखण्ड के हितों के रक्षा के लिए आंदोलित किया है। लोग निराश हैं कि जनता जिसे भी चुनकर भेजती है वे जनसरोकार के मुद्देां से अपने आप को दरकिनार करते हुए जनता के हवाले छोड़कर समाधान की दिशा से विमुख हो रहें हैं जनभावनाओं की कद्र नहीं है।

आजसू पार्टी जनसरोकार की पार्टी है। जनसरोकार के मुद्दों को मुखर रूप से उठाना एवं उसके समाधान की दिशा में आगे आकर संघर्षरत रहना पार्टी की प्राथमिकता रही है। वैसे समय में युवाओं का जुड़ाव उनकी भागीदारी एवं संघर्ष चेतना से पार्टी को बल मिलता है। बडकागांव की जनता ने आजसू पार्टी पर विश्वास करते हुए भविष्य की राजनीतिक दिशा तय करने के लिए जो कदम उठाया है वो सराहनीय है। मिलन समारोह को पार्टी के केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता, केंद्रीय महासचिव रोशन लाल चौधरी, केंद्रीय महासचिव डा. दीपक कुशवाहा, रामगढ जिलाध्यक्ष विजय साहू ने संबोधित किया।

पार्टी में उरीमारी पंचायत समिति सदस्य सह झामुमो नेता सुनिल उरांव, फलिंद्र प्रसाद, बिनोद बेदिया, जगरनाथ बेदिया, सुरेंद्र बेदिया, बसंत सोरेन, सुभाष बेदिया, अशोक बेदिया, मोतिलाल हांसदा, शिव कुमार बेदिया, सिकंदर उरांव, बिजय मुण्डा, संतोष कुमार उरांव, विश्वनाथ उरांव, जगरनाथ उरांव, सोनू उरांव, मानबेल गाडी, चितरंजन दांगी, छोटेलाल उरांव, आदित्य कुमार गंझू, महेश कुमार, सुनिल कुमार, किशोर प्रजापति, सूरज प्रजापति, गोविंद साव, शंभू प्रजापति, अनिल साव इत्यादि मुख्य रूप से शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + 19 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।