रांची में 21 साइबर अपराधी गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रांची में 21 साइबर अपराधी गिरफ्तार

NULL

रांची, (वार्ता):झारखंड की राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में कर्नाटक और रांची पुलिस ने एक संयुक्त अभियान के तहत 21 साइबर अपराधियों को आज गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुलदीप द्वीवेदी ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों में 20 कर्नाटक के और एक बिहार का है। ये लोग रांची में रहकर साइबर अपराध को अंजाम देता था।

श्री द्वीवेदी ने बताया कि इस गिरोह का सरगना कालू ङ्क्षसह बिहार के बिहारशरीफ का रहने वाला है जो नालंदा का जिला मुख्यालय भी है। दूसरों से पैसा ठगने के लिए कालू ने इन सबों को हायर किया था। फिलहाल गिरफ्तार लोगों से पुलिस के पूछताछ का सिलसिला जारी है। कर्नाटक पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर इन अपराधियों को अपने साथ ले जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − eight =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।