रघुवर दास ने कहा- खगोलीय विद्या के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा तारामंडल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रघुवर दास ने कहा- खगोलीय विद्या के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा तारामंडल

तारामंडल झारखंड के छात्र-छात्राओं और शोधकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार करेगा। इन्हें खगोलीय विद्या के क्षेत्र

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज कहा कि नवनिर्मित वराहमिहिर तारामंडल खगोलीय विद्या के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। श्री दास ने यहां आज चिरौंदी स्थित साइंस सेंटर में नवनिर्मित वराहमिहिर तारामंडल एवं झारखंड प्रौद्योगिकी (टेक्निकल) विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि तारामंडल खगोलीय विद्या के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि वराहमिहिर तारामंडल झारखंड के छात्र-छात्राओं और शोधकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार करेगा। इन्हें खगोलीय विद्या के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कि रांची खगोलीय शिक्षा का राष्ट्रीय केंद्र बनेगा। उनकी सरकार का विज्ञान और तकनीकी के प्रगति पर पूरा जोर है। समय के साथ आगे बढ़ना जरूरी है। नई-नई तकनीकों को यदि बदलते समय के साथ नहीं अपनाया गया तो चीजें समय के साथ आगे नहीं बढ़ पायेंगी।
दास ने कहा कि विज्ञान के विकास के बिना राज्य या देश तरक्की नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि शिक्षा, कारोबार, उद्योग या फिर सरकारी मशीनरी इन सभी क्षेत्रों के विकास में विज्ञान और नई तकनीकों का महत्वपूर्ण स्थान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नामकुम स्थित झारखंड प्रौद्योगिकी (टेक्निकल) विश्वविद्यालय का भी उद्घाटन आज हुआ है। इस विश्वविद्यालय का शुभारंभ होने से राज्य के तकनीकी क्षेत्र में पढ़ई करने वाले छात्र-छात्राओं को काफी लाभ पहुंचेगा। इस क्षेत्र में पढ़ई करने वाले विद्यार्थियों को अब बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़गी। उन्हें यहीं से डिग्रियां प्राप्त होंगी। तकनीकी के इस युग में बच्चे और ज्यादा मजबूत होंगे। 
श्री दास ने कहा कि वैज्ञानिकों ने हमेशा देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में हो रहे विकास देश को नए आयाम देंगे। उन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं से अपील किया कि वे पूरी निष्ठा के साथ अपनी पढ़ई करें और जीवन के पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहें। आने वाले समय में झारखंड से भी वैज्ञानिक उभरकर देश और दुनिया में राज्य का नाम रोशन करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चिरौंदी स्थित इस साइंस सेंटर में ही एक करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से नये इनोवेशन भवन का भी शिलान्यास आज हुआ है। इस भवन का भी निर्माण कार्य समय सीमा के अंतर्गत पूरा करना राज्य सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि हम ज्ञान विज्ञान एवं तकनीकी के युग में जी रहे हैं। वर्तमान समय की मांग है कि इस क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाये। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए सरकार ने इनोवेशन हब भवन निर्माण करने का संकल्प लिया है। 
श्री दास ने कहा कि विज्ञान के प्रचार-प्रसार एवं शिक्षाविद, छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने के लिए अभियंत्रण एवं डिप्लोमा टॉपर को प्रोत्साहन राशि सरकार दे रही है। उन्होंने कहा कि शोधकर्ता एवं कार्यशाला सेमिनार व्याख्यान आयोजन के लिए अनुग्रह राशि भी सरकार मुहैया करा रही है। 
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव, सांसद संजय सेठ, विधायक जीतू चरण राम, रांची की महापौर आशा लकड़, उच्च शिक्षा सचिव शैलेष कुमार सिंह, तकनीकी निदेशक डॉ. अरुण कुमार, सेंटर के कार्यपालक निदेशक जी। एस। पी। गुप्ता सहित बड़ संख्या में वैज्ञानिक, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + seventeen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।