रघुवर का विदेश दौरा झारखंड को प्रगति के पथ पर ले जाएगा : भाजपा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रघुवर का विदेश दौरा झारखंड को प्रगति के पथ पर ले जाएगा : भाजपा

NULL

रांची : झारखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में चेक गणराज्य और जापान यात्रा राज्य को प्रगति के पथ पर ले जाएगा तथा प्रदेश में निवेश का मार्ग प्रशस्त होगा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने आज यहां रांची हवाईअड्डा पर श्री दास को पुष्प गुच्छ देकर सुखद एवं राज्य के लिए लाभप्रद यात्रा की शुभकामना के साथ विदा करने के बाद कहा है कि आज झारखंड का विकसित राज्यों में शुमार हो रहा है। राज्य की छवि राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर सुधरी है। बड़े-बड़े औद्योगिक घराने आज झारखंड में निवेश करने के लिए तत्पर है।

यह मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में राज्य को विकास के पथ पर ले जाने के दृष्टिकोण का ही प्रतिफल है। श्री शुक्ल ने कहा कि राज्य में निवेशक सम्मेलन मोमेंटम झारखंड में निवेश के करीब 300 सहमति पत्र पर हस्ताक्षर हुये और आज इनमें से 100 से अधिक कंपनियां निवेश कर रही हैं। कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सड़क सिचाई, स्वच्छता एवं पेयजल के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी लगातार निवेश हो रहे हैं। उन्होंने कहा है कि राज्य मे रोजगार के अवसर बढ़े है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।