मुसलमान जुलूस निकाल किया बिहार सरकार से आरक्षण की मांग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुसलमान जुलूस निकाल किया बिहार सरकार से आरक्षण की मांग

जिसमें लाखों मुसलमान भाग लेंगे। इस रैली में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष मो. अखलाक, तहसीन खान, मो. फैज

मोतिहारी : मोतिहारी में मुस्लिम आरक्षण मोर्चा के बैनर तले एक बड़ी रैली का आयोजन गांधी चौक से जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। जिसमें हजारों मुस्लिम समाज के लोगों ने हिस्सा लिया और बिहार सरकार से पांच प्रतिशत आरक्षण की मांग की। इस बैनर तले अन्य ने सरकार को चेतावनी दी कि मुसलमानों के साथ हो रहे अन्याय को अब और बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

मुस्लिम आरक्षण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज सिद्दीकी नयी दिल्ली से पटना आने के क्रम में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलकर बिहार के मुसलमानों के आरक्षण की बात उठायी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज सिद्दीकी ने मुसलमानों के ठेकेदारी वाली पार्टी को ललकारते हुए कहा कि जो लोग मुसलमानों के ठेकेदार बनकर बैठे हैं उनकी ठेकेदारी अब चलनी नहीं दी जायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि मुसलमानों का वोट सिर्फ सत्ता के सिंघासन तक पहुंचाने केलिए किया जाता है।

इसके बाद मुसलमानों को दरवाजे से भगा दिया जाता है। इसका मुख्य कारण मुसलमानों में जागरूकता नहीं होने की वजह है। उन्होंने कहा कि जल्द बिहार के मुख्यमंत्री से मिलकर मांग करेंगे कि मुसलमानों को भी पांच प्रतिशत आरक्षण मिले। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी नौशाद अहमद ने कहा कि जल्द बिहार के पटना में बड़ी रैली का आयोजन किया जायेगा। जिसमें लाखों मुसलमान भाग लेंगे। इस रैली में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष मो. अखलाक, तहसीन खान, मो. फैज समेत हजारों की संख्या में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।