महाराष्ट्र : शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पूछा-70 साल के शासन में जनजातीय समुदाय के लिए क्या किया? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महाराष्ट्र : शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पूछा-70 साल के शासन में जनजातीय समुदाय के लिए क्या किया?

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस नीत सरकारों ने वोट-बैंक की राजनीति के लिए संविधान के

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को आदिवासी कल्याण के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधा और पार्टी नेता राहुल गांधी से पूछा कि उनकी चार पीढ़ियों ने 70 साल के शासन के दौरान जनजातीय समुदाय के लिए क्या किया। पूर्वी महाराष्ट्र के माओवाद प्रभावित गढ़चिरौली के अहेरी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने यह भी कहा कि नक्सली विकास के विरोधी हैं तथा मोदी सरकार ने पिछले पांच साल में समस्या पर लगाम कसी है। 
बीजेपी अध्यक्ष शाह ने कहा कि कांग्रेस नीत सरकारों ने वोट-बैंक की राजनीति के लिए संविधान के अनुच्छेद 370 को समाप्त नहीं किया। उन्होंने कहा कि अंतत: मोदी सरकार ने इस विवादास्पद प्रावधान को समाप्त किया जिसके तहत जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा मिला हुआ था। 

गोहाना रैली में PM मोदी का कांग्रेस पर वार, बोले-सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते ही बढ़ जाता है पेट दर्द

शाह ने आदिवासी बहुल जिले में आयोजित रैली में राहुल गांधी के लिए सवाल किया, ‘‘आपकी चार पीढ़ियों ने 70 साल तक देश पर शासन किया, आपने आदिवासियों के लिए क्या किया?’’ बीजेपी अध्यक्ष ने गांधी और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार पर निशाना साधते हुए उनसे जिले में तथा महाराष्ट्र में किए गए उनके कामकाज का हिसाब देने को कहा जहां 1999 से 2014 तक 15 साल तक कांग्रेस-राकांपा सरकार रही। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।