महाराष्ट्र : नक्सलियों ने एक व्यक्ति को मुखबिर होने के संदेह में मार डाला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महाराष्ट्र : नक्सलियों ने एक व्यक्ति को मुखबिर होने के संदेह में मार डाला

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में सालकेसा तहसील के मुर्कुटडोह-। में हाल ही में नक्सलियों ने 50 वर्षीय एक

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में सालकेसा तहसील के मुर्कुटडोह-। में हाल ही में नक्सलियों ने 50 वर्षीय एक व्यक्ति पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगा कर मार डाला। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने उस व्यक्ति की पहचान भागचंद धुरवे की रूप में की और कहा कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि नक्सलियों को संदेह था कि वह मुखबिर है क्योंकि इलाके में पुलिस अक्सर उसके घर के सामने लोगों के वास्ते कल्याण शिविर लगाती थी। 
उन्होंने कहा, ‘‘धुरवे की 18 अक्टूबर को देर रात हत्या कर दी गयी। उसे और उसके पुत्र को समीप के जंगल में ले जाया गया। उसके बेटे को गांव लौट जाने दिया गया जबकि धुरवे की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। जिस दस सदस्यीय नक्सली समूह ने इस वारदात को अंजाम दिया, उसका अगुवा स्वयंभू दलम कमांडर डेविड था।’’ 

संसद का शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से 13 दिसंबर तक चलेगा

अधिकारी के मुताबिक भादंसं, हथियार कानून एवं अवैध गतिविधि रोकथाम अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि सालकेसा महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा पर है और यह जिले का सुदूर हिस्सा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।