महंगाई को लेकर NCP और कांग्रेस केंद्र पर हमलावर, कहा- BJP की हुई जीत अब शुरू होगी जनता से वसूली - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महंगाई को लेकर NCP और कांग्रेस केंद्र पर हमलावर, कहा- BJP की हुई जीत अब शुरू होगी जनता से वसूली

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस ने ईंधन की कीमतों में ताजा वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार पर

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस ने ईंधन की कीमतों में ताजा वृद्धि को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और ऐसे समय में कीमतें बढ़ाने की आवश्यकता पर सवाल उठाए जब कच्चा तेल रूस से ‘‘अत्यधिक रियायती दरों’’ पर आयात किया गया है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार को 80 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई। वहीं घरेलू रसोई गैस के दाम 50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ गए हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
NCP नेता ने कही ये बात 
राकांपा की महाराष्ट्र ईकाई के मुख्य प्रवक्ता महेश तापसे ने पूछा,‘‘रसोई गैस की कीमत बढ़ाने की क्या आवश्यकता है जब आपने (केंद्र ने) रूस से अत्यधिक रियायती दरों पर लाखों बैरल कच्चा तेल आयात किया है।’’ उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल 140 डॉलर तक बढ़ गयी है। राकांपा नेता ने कहा कि एक ओर पेट्रोलियम मंत्रालय कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतें बढ़ने के कारण मूल्य वृद्धि को न्यायोचित ठहराने का प्रयास कर रहा है, वहीं दूसरी ओर उन्होंने ‘‘अत्यधिक रियायती दरों पर तेजी से सौदा’’ कर लिया है।
नाना पटोले ने लगाए जनता पर अत्याचार के आरोप 
कांग्रेस की महाराष्ट्र ईकाई के प्रमुख नाना पटोले ने केंद्र पर चुनाव खत्म होते ही लोगों पर अत्याचार करने का आरोप लगाया। वह पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों का जिक्र कर रहे थे। पटोले ने कहा, ‘‘मैंने कहा था कि भाजपा चुनाव जीतेगी तो ब्याज समेत जनता से वसूलेगी। पेट्रोल, डीजल, गैस…वसूली शुरू।’’
1647936139 n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।