ममता बनर्जी नीति आयोग की बैठक में होंगी शामिल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 17 जून को नयी दिल्ली में होने वाली नीति आयोग की

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 17 जून को नयी दिल्ली में होने वाली नीति आयोग की बैठक में शामिल होने की आज पुष्टि कर दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी अध्यक्षता करेंगे। पहले यह बैठक 16 जून को होनी थी। लेकिन उसी दिन ईद मनायी जा रही है। ममता और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू सहित कुछ अन्य मुख्यमंत्रियों ने त्योहार को देखते हुए बैठक में शामिल होने के प्रति अनिच्छा जतायी थी। इसके बाद बैठक की तारीख बदल कर 17 जून कर दी गयी।

ममता ने  कहा , ‘‘ जब नीति आयोग ने बैठक की तारीख तय की थी तो मैंने रेखांकित किया था कि ईद 16 जून को मनायी जाएगी। मैंने उनसे कहा था कि ईद के मौके पर हमें कई कार्यक्रमों में शामिल होना है। उसके बाद बैठक की तारीख 17 जून तक के लिए स्थगित कर दी गयी। ’’

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।