मध्य प्रदेश में छाए बादल, मौसम विभाग ने 16 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मध्य प्रदेश में छाए बादल, मौसम विभाग ने 16 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में सोमवार को आंशिक बादल छाए हुए

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में सोमवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं, वहीं मौसम विभाग ने 16 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में सोमवार की सुबह से धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल जारी है, कभी धूप तेज हो जाती है तो कभी बादल राहत दे जाते हैं। 
मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात में कम दबाव का क्षेत्र बना है वहीं बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आ रही है, जिससे बारिश का दौर जारी रहने की संभावना बनी हुई है। आगामी 24 घंटों में राज्य के 16 जिलों के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। 

IAF चीफ के पद से रिटायर हुए बीएस धनोआ, आर के सिंह भदौरिया ने संभाली कमान

राज्य में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री, इंदौर का 21 डिग्री, ग्वालियर का 22 डिग्री और जबलपुर का 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री, इंदौर का 29.6 डिग्री, ग्वालियर का 30.2 डिग्री और जबलपुर का 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।