मध्य प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मध्य प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में गुरुवार को आंशिक बादल छाए हुए

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में गुरुवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं, वहीं मौसम विभाग ने 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए येलो एलर्ट जारी किया है। 
राज्य में गुरुवार की सुबह से मौसम गर्मी से राहत देने वाला है, आंशिक बादल छाने से बीच-बीच में धूप निकल आती है। मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण राज्य में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बादल बरसे। 
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में अनूपपुर, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी सहित 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है।

पुणे में बारिश का कहर, सात लोगों की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22.8, ग्वालियर का 23.3 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 23 सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 28.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 31़1 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।