भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिये 125 उम्मीदवारों की सूची जारी की - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिये 125 उम्मीदवारों की सूची जारी की

भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिये मंगलवार को 125 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की सूची

भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिये मंगलवार को 125 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर दी। भाजपा ने कहा कि वह राज्य में शिवसेना और कुछ छोटे सहयोगी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी । 
भाजपा महासचिव अरूण सिंह की ओर से जारी सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम से और महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल कोथरूड से चुनाव लड़ेंगे। सिंह ने कहा कि पार्टी ने अपने 12 विधायकों को टिकट नहीं दिया।

 

लंबित आपराधिक मामले छुपाने को लेकर देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ चलेगा मुकदमा : SC

उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव अपनी सहयोगी शिवसेना और कुछ छोटे दलों के साथ मिलकर लड़ेगी। ’’ गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को मतदान होने हैं और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।