भाजपा ने मध्य प्रदेश सरकार पर बाढ़ प्रभावितों के प्रति उदासीन रहने का लगाया आरोप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा ने मध्य प्रदेश सरकार पर बाढ़ प्रभावितों के प्रति उदासीन रहने का लगाया आरोप

मध्य प्रदेश भाजपा ने प्रदेश सरकार पर बाढ़ से प्रभावित किसानों और लोगों के प्रति उदासीन रहने का

मध्य प्रदेश भाजपा ने प्रदेश सरकार पर बाढ़ से प्रभावित किसानों और लोगों के प्रति उदासीन रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा 20 सितम्बर को प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में इसके विरोध में प्रदर्शन करेगी। 
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने एक बयान में कहा कि ‘‘प्रदेश की कांग्रेस सरकार एक ऐसी गूंगी-बहरी सरकार है जिसे जनता के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। पूरे प्रदेश में अतिवृष्टि से जनता और किसान परेशान है, लेकिन कहीं भी सरकार और प्रशासन की मौजूदगी नहीं दिखाई देती है। सरकार का एक भी नुमाइंदा ऐसा नहीं है जिसने बाढ़ पीडितों के बीच पहुंचकर उन्हें संबल देने का काम किया हो।’’ 
उन्होंने कहा कि बाढ़ में जिन लोगों के मकान टूटे हैं, पूरा सामान डूब गया है, उन्हें सहारा देने के लिए कहीं भी सरकार खड़ी हुई दिखाई नहीं देती है। यह केवल अपने विधायक एवं मंत्रियों की ही सुध लेने वाली सरकार है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘किसानों का हमदर्द बनकर सत्ता में आयी कांग्रेस का जनता के दुख-दर्द से कोई लेना-देना नहीं है। 
इसलिए भारतीय जनता पार्टी ने तय किया है कि 20 सितंबर को विधानसभा स्तर पर आंदोलन करेगी।’’ इसके साथ ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने भाजपा के सभी जिलाध्यक्षों से कहा है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में वर्षा और बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।