भाजपा के दहशत से डरने की जरूरत नहीं : प्रकाश करात - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा के दहशत से डरने की जरूरत नहीं : प्रकाश करात

माकपा के पूर्व महासचिव प्रकाश करात और पार्टी पोलित ब्यूरो के सदस्य माणिक सरकार ने पार्टी कार्यकर्ताओं से

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पूर्व महासचिव प्रकाश करात और पार्टी पोलित ब्यूरो के सदस्य माणिक सरकार ने पार्टी कार्यकर्ताओं से त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दहशत के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है। दोनों नेताओं ने संवाददातओं को संबोधित करते हुए यह अपील की। 
पूर्व लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं माकपा नेता बादल चौधरी के खिलाफ दो वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्ष 2008-09 के दौरान 13 निर्माण ठेकों में 164 करोड़ की रिश्वत लेने के मामले में वारंट जारी होने का हवाला देते हुए दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि विप्लव कुमार देव सरकार बदले की भावना की राजनीति कर रही है। 
करात ने कहा, “एक लोकतांत्रिक तरीके चुनी गई सरकार द्वारा त्रिपुरा में इस तरह की त्वरित कार्रवाई को देख कर हम लोग हैरान हैं। मौजूदा समय में पूरे देश में भाजपा का एक ही चेहरा है। भाजपा की मूल पार्टी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कभी भी देश की आजादी की लड़ाई में हिस्सा नहीं लिया और ना ही अंग्रेजों ने संघ को प्रतिबंधित ही किया था, लेकिन कम्युनिस्ट पार्टी पर अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने के कारण प्रतिबंध लगाया गया था।” 

औरंगाबाद में बोले कन्हैया कुमार- सावरकर को भारत रत्न देना भगत सिंह का अपमान

उन्होंने आरोप लगाया कि त्रिपुरा में गत वर्ष सरकार के गठन के बाद से भाजपा ने पंचायती राज्य सहित लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित सभी संस्थाओं पर बल पूर्वक कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा, “इस तरह की कार्रवाइयां राज्य में वामपंथी आंदोलन को नहीं रोक पाएंगी। वामपंथियों को सड़कों पर उतराना होगा और शोषित एवं वंचितों के लिए आवाज उठाना होगा। भाजपा के आतंक से डरने की जरूरत नहीं है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।