भाजपा की युवा शाखा के विरोध के बीच मुंबई में TISS के छात्रों ने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को देखा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा की युवा शाखा के विरोध के बीच मुंबई में TISS के छात्रों ने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को देखा

मुंबई स्थित टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के कई छात्रों ने परिसर के बाहर भारतीय जनता पार्टी की

मुंबई स्थित टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के कई छात्रों ने परिसर के बाहर भारतीय जनता पार्टी की युवा शाखा के विरोध के बीच 2002 के गोधरा दंगों पर बीबीसी का विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री देखा। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि छात्रों ने पहले डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ की एक सामूहिक स्क्रीनिंग की व्यवस्था करने की योजना बनाई थी, लेकिन उन्होंने संस्थान द्वारा चेतावनी के बावजूद इसे शनिवार को लैपटॉप और मोबाइल फोन पर एक निश्चित समय और स्थान पर देखा। अधिकारी ने बताया कि वहीं परिसर के बाहर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
1674987702 untitled 2 copy.jpg25385028505
विदेश मंत्रालय ने इसे ‘दुष्प्रचार सामग्री’ करार देते हुए कही बड़ी बात
इसके बारे में जानकारी भाजपा की युवा शाखा के कार्यकर्ताओं को हो गई और वे परिसर के बाहर पहुंच गए। शाखा के कार्यकर्ताओं ने वृत्तचित्र की स्क्रीनिंग रद्द करने की मांग की और संस्थान के खिलाफ नारेबाजी की। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने पिछले सप्ताह सोशल मीडिया मंच ट्विटर और यूट्यूब को ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ नामक इस डॉक्यूमेंट्री के लिंक को ब्लॉक करने का निर्देश दिया था।विदेश मंत्रालय ने इसे ‘दुष्प्रचार सामग्री’ करार देते हुए कहा था कि इसमें तटस्थता की कमी है और औपनिवेशिक मानसिकता झलकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।