भाजपा-कांग्रेस के समर्थक भी AAP को जिताएं : अरविंद केजरीवाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा-कांग्रेस के समर्थक भी AAP को जिताएं : अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस के समर्थक से भी एक बार आम आदमी पार्टी

हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस के समर्थक से भी एक बार आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की है। मंगलवार को सिडकुल स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में केजरीवाल ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस की क्रमवार सरकार बनती रही, लेकिन उत्तराखंड को क्या मिला? एक बार वोटर और सपोर्टर्स इस बारे में जरूर सोचें। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी पहली ऐसी पार्टी है जो राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं से भी वोट मांग रही है। 
आम आदमी पार्टी चाहती है कि भाजपा और कांग्रेस का कार्यकर्ता और सपोर्टर्स इस बात को समझने के साथ आंकलन जरूर करे कि उनके क्षेत्रों में दोनों दलों ने क्या क्या काम किए। भाजपा-कांग्रेस के पास कोई एजेंडा नहीं है। आम आदमी पार्टी एजेंडे के साथ चुनाव मैदान में उतरी है। हम सबके हित में काम करने की बात कर रहे हैं। हम स्वास्थ्य, शिक्षा को लेकर गंभीर हैं। उत्तराखंड में स्वास्थ्य, शिक्षा बहदाल हालत में है। अगर आम आदमी पार्टी इसे ठीक करने का दावा कर रही है तो भाजपा, कांग्रेस ऐसे दावे क्यों नहीं कर रही है।
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस के कारनामों के कारण 72 हजार करोड़ का कर्जा उत्तराखंड के ऊपर है। अगर आम आदमी पार्टी सत्ता में आई तो पांच सालों में ये कर्ज उतारकर उत्तराखंड को लाभ में लाकर खड़ा कर देंगे। क्योंकि आम आदमी पार्टी की नीयत साफ है। वह राज्य में ईमानदारी से काम करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता भी आम आदमी पार्टी पर भरोसा कर रही है। 
उत्तराखंड की जनता को भी एक बार भरोसा करके देखना चाहिए। राज्य की जनता ने 21 साल भाजपा, कांग्रेस को देकर देख लिया है। दोनों दल पांच, पांच साल शासन करके राज्य को केवल बर्बाद करने पर तुले है। ऐसे में राज्य की जनता के पास आम आदमी पार्टी ही एक विकल्प है। आम आदमी पार्टी ने दस मुद्दों पर उत्तराखंड को संवारने का एजेंडा दिया है। पार्टी स्कूल और अस्पताल बनाने का दावा कर रही है। भाजपा, कांग्रेस ऐसा नहीं कह रही है। क्योंकि दोनों दलों ने केवल उत्तराखंड को कर्जे में धकेलने का काम किया है।
सिडकुल स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में केजरीवाल बोलते हुए।
(छाया : पंजाब केसरी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।