बेंगलुरु में लूटपाट उद्देश्य से किया चीनी नागरिक पर जानलेवा हमला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बेंगलुरु में लूटपाट उद्देश्य से किया चीनी नागरिक पर जानलेवा हमला

NULL

बेंगलुरु में एक चीनी नागरिक पर जानलेवा हमले की एक वारदात सामने आई है। ये घटना बेंगलुरु के इंदिरागनर इलाके की है। जहां एक यान नाम का लड़का रहता था। ये शख्स चीन से बेंगलुरु में बिजनेस के सिलसिले में आया था। वह शहर में एक दुकान खोलना चाहता है। इंदिरागनर इलाके से उसने मोबाइल एप के जरिए एक टैक्सी बुक की और उसका इंतजार करने लगा। जब वह कैब का इंतजार कर रहा था तभी कुछ बदमाशों की नजर यान पर पड़ी। लूटपाट करने के उद्देश्य से बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। बाइक से आए लोगों ने उसपर चाकुओं से वार किए।

1555520312 chinese

Source

इस घटना के फौरन बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर यान की मदद की। पुलिस को देख कर बदमाश वह से फरार हो गए। पुलिस ने यान को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि यान के चेहरे पर चाकुओं से हमला किया गया है। पुलिस ने बताया कि चीनी युवक की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई। वारदात के कुछ घंटों के अंदर ही पांचों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा पुलिस ने उनकी बाइक को भी सीज कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।