बुल्ली बाई केस: ओडिशा से गिरफ्तार हुआ चौथा आरोपी, ऐप के जरिये बनाता था साजिश की योजना और बाद में... - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बुल्ली बाई केस: ओडिशा से गिरफ्तार हुआ चौथा आरोपी, ऐप के जरिये बनाता था साजिश की योजना और बाद में…

बुल्ली बाई ऐप विवाद में मुंबई पुलिस ने मामले के चौथे आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है।

बुल्ली बाई ऐप विवाद में मुंबई पुलिस ने मामले के चौथे आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नीरज सिंह के रूप में हुई है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, नीरज बुल्ली बाई ऐप के जरिए साजिश की योजना बनाने और उसे अंजाम देने में शामिल था। हम उसे संबंधित अदालत में पेश करेंगे और उसकी कस्टडी रिमांड की मांग करेंगे।
बुल्ली बाई ऐप मामले में अब तक 3 लोग हुए थे गिरफ्तार 
विशाल झा, श्वेता सिंह और मयंक रावल को पहले मुंबई पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस ने बुल्ली बाई मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है। मुंबई और दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने चार जनवरी को उत्तराखंड निवासी श्वेता सिंह को गिरफ्तार किया था। वह दूसरी अरोपी थी और मयंक रावल विवाद के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए तीसरा आरोपी था।
दिल्ली पुलिस ने सुल्ली डील केस में 2 मुख्या आरोपियों को किया गिरफ्तार 
मुंबई पुलिस के अलावा समानांतर जांच कर रही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भी दो गिरफ्तारियां की हैं।स्पेशल सेल ने मामले के मुख्य आरोपी नीरज बिश्नोई और सुल्ली डील के मुख्य आरोपी ओंकारेश्वर ठाकुर को गिरफ्तार किया है। 1 जनवरी को बुल्ली बाई ऐप ने पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्रों और प्रसिद्ध हस्तियों सहित एक विशेष धर्म की कई महिलाओं की तस्वीरें पोस्ट की थी। यह सुल्ली डील के विवाद के छह महीने बाद हुआ।
बुल्ली बाई ऐप महिलाओं को बनाया जा रहा था निशाना 
झा बुल्ली बाई के अनुयायियों में से एक था, जिसने पुलिस को टीम तक पहुंचाया। सुल्ली डील्स को स्थान प्रदान करने वाले गिटहब ने बुल्ली बाई ऐप को भी होस्ट किया। हालांकि बाद में गिटहब ने यूजर को अपने होस्टिंग प्लेटफॉर्म से हटा दिया था। लेकिन तब तक बुल्ली बाई ने देशभर में विवाद खड़ा कर दिया था। बुल्ली बाई ऐप को एटदरेटबुल्ली बाई नाम के एक ट्विटर हैंडल द्वारा भी प्रचारित किया जा रहा था, जिसमें एक खालिस्तानी समर्थक की डिस्प्ले तस्वीर थी। इस ट्विटर हैंडल ने दावा किया कि महिलाओं को ऐप से बुक किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।