बिहार की रैली ने बदलाव की आवाज को और बुलंद किया : राहुल गांधी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिहार की रैली ने बदलाव की आवाज को और बुलंद किया : राहुल गांधी

पटना के गांधी मैदान में आयोजित हुई रैली में राहुल गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के अलावा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि तीन फरवरी को पटना में हुई पार्टी की ‘जन आकांक्षा रैली’ ने देश में बदलाव की आवाज को और बुलंद किया है। राहुल गांधी ने बिहार के पटना में आयोजित रैली की सफलता के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि यह रैली बदलाव की बयार का संकेत है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ”बिहार के लोगों का स्नेह मेरे दिल को छू गया। ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित ‘जन आकांक्षा रैली’ ने देश में बदलाव की आवाज़ को और बुलंद कर दिया है।’ उन्होंने कहा, ”बिहार कांग्रेस के सभी साथियों को इसके सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई।”

rahul bihar

गौरतलब है कि पटना के गांधी मैदान में आयोजित हुई रैली में गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के अलावा राजद एवं कुछ अन्य सहयोगी दलों के नेता भी शामिल हुए थे। इस मैदान में कांग्रेस ने 28 वर्षों के बाद अपने दम पर किसी रैली का आयोजन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।