प्रधानमंत्री मोदी रविवार को महाराष्ट्र में दो रैलियों को संबोधित करेंगे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रधानमंत्री मोदी रविवार को महाराष्ट्र में दो रैलियों को संबोधित करेंगे

महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को चुनाव होंगे और 24 अक्टूबर को मतगणना होगी।

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को महाराष्ट्र में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। मोदी ने एक ट्वीट में बताया कि वह जलगांव और सकोली में रैलियों को संबोधित करेंगे। 
मोदी ने ट्विटर पर कहा, ‘‘ महाराष्ट्र में कल प्रचार करूंगा। जलगांव और सकोली में रैलियों को संबोधित करने के लिए उत्सुक हूं।
1570900157 07
राजग हमारे युवा और दूरदर्शी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी के नेतृत्व वाली सरकार के कामों के अधार पर लोगों के बीच जा रहा है। हम राज्य की सेवा करने के लिए पांच और साल मांगेंगे।’’ 
महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को चुनाव होंगे और 24 अक्टूबर को मतगणना होगी। भाजपा और शिवसेना के गठबंधन की सीधी टक्कर कांग्रेस-राकांपा गठबंधन से है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।