प्रदीप अमात ओडिशा विधानसभा के नये अध्यक्ष होंगे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रदीप अमात ओडिशा विधानसभा के नये अध्यक्ष होंगे

भुवनेश्वर:ओडिशा के पूर्व वित्त मंत्री प्रदीप कुमार अमात राज्य विधानसभा के अगले अध्यक्ष होंगे। श्री अमात ने हाल

भुवनेश्वर:ओडिशा के पूर्व वित्त मंत्री प्रदीप कुमार अमात राज्य विधानसभा के अगले अध्यक्ष होंगे। श्री अमात ने हाल में ही कैबिनेट से इस्तीफा दिया था। नई दिल्ली से आज यहां लौटे मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अध्यक्ष पद के लिए श्री अमात की उम्मीदवारी की घोषणा की। गत रविवार को नवीन पटनायक सरकार की कैबिनेट में शामिल किये श्री निरंजन पुजारी ने विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

विधानसभा ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि 16 मई को अपराह्न तीन बजे नये अध्यक्ष को चुना जायेगा। संसद द्वारा पारित वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक को भी 18 और 19 मई को आयोजित राज्य विधानसभा के विशेष सत्र में मंजूर किया जायेगा। बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता श्री अमात के पास वित्त मंत्री के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का कार्यभार था। एसयूएम अस्पताल में आग हादसे के मद्देनजर गत 17 अक्टूबर को एतानू साब्यासाची नायक के इस्तीफे के बाद श्री अमात को ही स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण का मंत्रालय दे दिया गया था। इस हादसे में 29 लोगों की मौत हो गयी थी। मुख्यमंत्री ने राज्यसभा की एकमात्र सीट के उपचुनाव के लिए बीजद उम्मीदवार के रूप में पार्टी प्रवक्ता प्रताप देब के नाम की घोषणा की। इस सीट पर 25 मई को चुनाव होगा। श्री देब नवीन पटनायक सरकार में मंत्री भी रहे थे। श्री देब इस समय पार्टी के प्रवक्ता के साथ साथ ओडिशा राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष भी है।

-वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − eleven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।