पीएम की मन की बात को खारिज कर जनता ने अपनी मन की बात पर कांग्रेस को चुना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पीएम की मन की बात को खारिज कर जनता ने अपनी मन की बात पर कांग्रेस को चुना

समर्थन मूल्य देने का वायदा किया था। लेकिन पांच वर्ष बीत गये न्यूनतम समर्थन मूल्य तो क्या वे

पटना : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय सदस्य कपिलदेव प्रसाद यादव ने तीन राज्यों में कांगे्रस की सरकार बनने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं वहां के मतदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि देश में राहुल गांधी के चुनावी प्रबंधन से कांग्रेसयुक्त भारत बनने की राह पर चल दी है। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस एनडीए को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। क्योंकि देश की जनता ने भाजपा के झूठी वादे के झांसे में आने वाली नहीं है।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान के चुनाव में जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किये गये एक से बढक़र वादे एवं मन की बात को गौर से सुना और विचार कर जनता अपनी मन की बात कांग्रेस के प्रति मतदान कर सरकार बनाने में अहम भूमिका का निर्वहन किया।

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने किसानों के उत्पादन के 50 प्रतिशत न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का वायदा किया था। लेकिन पांच वर्ष बीत गये न्यूनतम समर्थन मूल्य तो क्या वे उत्पादित माल का बाजार उपलब्ध भी नहीं करा पाये। इन सभी वायदों को देखते हुए वहां की जनता ने अपनी सुझ-बुझ से भाजपा सरकार को हटाकर कांग्रेस सरकार चुनने में सहयोग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।