पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ केरलवासियों ने मनाया ओणम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ केरलवासियों ने मनाया ओणम

NULL

केरलवासियों ने पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ आज समूचे राज्य में फसल के मौसम से जुड़ा त्यौहार ओणम मनाया। इस अवसर पर लोगों ने पारंपरिक परिधान पहने और मंदिरों में पूजा-अर्चना की । विभिन्न संस्थानों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित कई तरह के उत्सवों का आयोजन किया। सबरीमाला में भगवान अयप्पा के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर, गुरूवायुर में कृष्ण मंदिर और पद्मनाभ स्वामी मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में भारी भीड़ रही। ओणम त्योहार राजा महाबली के सम्मान में मनाया जाता है। कथाओं के अनुसार एक समय उन्होंने राज्य पर शासन किया और उनके शासन में समानता, समृद्धि और खुशहाली थी।

1555520173 onam1

source

लोगों का मानना है कि तिरूवोणम के इस खास दिन भगवान महाविष्णु वामन के रूप में अपने पांचवें अवतार में राजा महाबली के राज में अवतरित हुए और उन्हें पाताल भेज दिया। मान्यता है कि इस खास दिन राजा महाबली की आत्मा केरल में आती है। ओणम के अवसर पर लोग देर रात बाजारों में अपनी मनपसंद चीजों की खरीदारी करते हैं। खुले बाजार में बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा खोली गयी उचित मूल्य की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी गयी। हालांकि, आज के दिन बकाया वेतन और पेंशन की मांग को लेकर केरल राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों ने सचिवालय के सामने भूख हड़ताल कर प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + nine =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।