पश्चिम बंगाल : सबांग उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस की शानदार जीत, तीसरे स्थान पर BJP - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पश्चिम बंगाल : सबांग उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस की शानदार जीत, तीसरे स्थान पर BJP

NULL

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को सबांग विधानसभा सीट पर 64,192 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की। तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार गीता रानी भुनिया को 1,06,179 मत मिले जबकि मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को उम्मीदवार रीता मंडल ने 41,987 वोट ही हासिल कर पाईं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अंतरा भट्टाचार्य 37,476 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि इस उपचुनाव में पार्टी का प्रदर्शन सुधरा है जबकि 2016 के विधानसभा चुनावों में उसे केवल 5000 वोट मिले थे।

वहीं, एक साल पहले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कब्जा करने वाली कांग्रेस का प्रदर्शन इस बार काफी खराब है, कांग्रेस उम्मीदवार चिरंजीब भौमिक 18,060 वोटों के साथ चौथे स्थान पर हैं।

 मानस भुनिया के इस्तीफा देने के बाद 21 दिसंबर को उपचुनाव हुए थे। अब वह अपनी नई पार्टी से राज्यसभा सदस्य हैं। तृणमूल उम्मीदवार गीता रानी मानस भुनिया की पत्नी हैं।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 15 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।