पटना के डॉ. सुनील को दुबई में मिला आयुर्वेद के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सम्मान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पटना के डॉ. सुनील को दुबई में मिला आयुर्वेद के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सम्मान

आयुर्वेद के जरिए किया है। भारतीय चिकित्सा पद्दति में आयुर्वेद चिकित्सा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यह पद्धति

बिहार के आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार दूबे को आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए दुबई में अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से स्ममानित किया गया। उन्हें संयुक्त अरब अमीरात के शाही परिवार के प्रतिनिधि मोहम्मद सूरी और यूक्रेन की राजदूत द्वारा सम्मानित किया गया। डॉ. दूबे राजधानी पटना में आयुर्वेद चिकित्सा के जाने-माने चिकित्सक हैं। वे इस क्षेत्र में शोध भी कर रहे हैं। सम्मान लेकर मंगलवार को पटना वापस लौटे डॉक्टर सुनील ने बुधवार को बताया कि वे आयुर्वेद के क्षेत्र में पिछले 18 से 20 वर्षों से शोध कर रहे हैं, आज इसी कारण दुबई सरकार ने इस सम्मान से सम्मानित किया।

 उन्होंने सम्मान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, ‘दुबई सरकार की ओर से ‘इंटरनेशनल आयुर्वेद विद गोल्ड मेडल’ से मुझे सम्मानित किया गया। दुबई के किंग के प्रतिनिधियों के हाथों यह सम्मान लेना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।’ डॉ. दूबे ने कहा कि आयुर्वेद विशुद्ध भारतीय चिकित्सा है। मैंने कई गंभीर समस्याओं का इलाज आयुर्वेद के जरिए किया है। भारतीय चिकित्सा पद्दति में आयुर्वेद चिकित्सा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यह पद्धति रोग को जड़ से खत्म कर देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।