नीतीश ने स्वतंत्रता सेनानी रामचंद्र कुशवाहा के निधन पर शोक जताया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नीतीश ने स्वतंत्रता सेनानी रामचंद्र कुशवाहा के निधन पर शोक जताया

धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि श्री कुशवाहा का अंतिम

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजसेवी रामचंद्र प्रसाद कुशवाहा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री कुमार ने आज यहां अपने शोक-संदेश में कहा कि स्व0 कुशवाहा का स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान था। वे लोगों की भलाई एवं बेहतरी के लिये हमेशा प्रयासरत थे। उनके निधन से सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुयी है।

635

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा उनके परिजनों को दु:ख की इस घड़ में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि श्री कुशवाहा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि मूल रूप से वैशाली जिले के जंदाहा प्रखंड निवासी और वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी श्री कुशवाहा का आज निधन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।