नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाली विदेशी महिला को मुंबई से किया गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाली विदेशी महिला को मुंबई से किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने केन्या की एक महिला को नशीले पदार्थों की तस्करी करने

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने केन्या की एक महिला को नशीले पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में मुंबई से गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा ने रविवार को यहां बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान मरियम उर्फ मवेके के रूप में रूप में हुई। दिल्ली पुलिस उसके ऊपर पचास हजार रुपये का इनाम रखा था। 

तेलंगाना के विकाराबाद में ट्रेनर विमान हुआ हादसे का शिकार, दो पायलटों की मौत

कुशवाहा ने कहा कि सहायक पुलिस आयुक्त अत्तर सिंह की देखरेख तथा इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह के नेतृत्व में 29 सिंतबर को गिरफ्तार किया गया है। तीन अफ्रीकी मूल के तस्करों से 7.5 किलो हेरोइन बरामद होने के बाद से मरियम फरार चल रही थी। पुलिस पूछताछ में मरियम ने बताया कि वह 2016 में पर्यटक वीजा पर तीन महीने के लिए भारत आयी थी। 
वीजा की तिथि समाप्त होने के बाद भी वह भारत में रहने लगी। इसी बीच वह केन्या के ओबम फेवर के संपर्क में वह उसके लिए हेरोइन की सप्लाई करने लगी। कुछ दिनों के बाद उसने दिल्ली एनसीआर तथा उत्तर भारत के अन्य राज्यों में अपना खुद का सिंडिकेट बना लिया और नशीले पदार्थों की तस्करी करने लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।