देश के प्रति सर्वोच्च प्रतिबद्धता कायम रहे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

देश के प्रति सर्वोच्च प्रतिबद्धता कायम रहे

NULL

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारत को एकात्म मानववाद की विचारधारा दी। अत्ंयोदय को उन्होंने राष्ट्र निर्माण और विकास का बुनियाद माना । उनके लिये देश सबसे पहले था और देशवासी सबसे महत्वपूर्ण थे। उनमें सामाजिक, सांस्कृतिक तथा राजनीतिक अंतर्दृष्टि का अद्भुत संगम था। ये बातें झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी वर्ष एवं उनकी जयंती के अवसर पर नई दिल्ली में कही।

मुख्यमंत्री श्री दास ने कहा कि हम अपने आचरण और व्यवहार में देश के प्रति सर्वोंच्च प्रतिबद्धता दर्शाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हेै। हर हाल में हमें अत्ंयोदय अर्थात विकास की राह में खड़े सबसे अंतिम व्यक्ति के विकास और उत्थान को केन्द्र में रखना होगा। दायित्व बोध और सेवा भावना से ही हमारा आचरण संचालित होना चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + six =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।