देश का भविष्य कांग्रेस के हाथों में : ललन कुमार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

देश का भविष्य कांग्रेस के हाथों में : ललन कुमार

NULL

पूर्णिया : युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ललन कुमार एवं समाजसेवी सैयद इफ्तेखार अहमद ने संयुक्त रूप से कहा कि देश में जब से मोदी सरकार सत्ता में आयीहै लोगों में मौलिक अधिकार का हनन हो रहा है। महिलाओं के यौन उत्पीडऩ एवं दलित उत्पीडऩ की घटनाओं मे बेहिसाब बढ़ी है। किसान भूखमरी के कगार पर आ गये हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को आजाद कराया और उनके लोगों ने जेल की यातनाएं झेली जबकि मोदी सरकार आजादी के महतव को नहीं समझ पा रही है। इस्ट इंडिया कंपनी की तरह फूट डालो शासन करो की नीति पर काम कर रही है।

नेताद्वय ने कहा कि देश में जब से मोदी सरकार ने बागडोर संभाली है तब से महंगाई आसमान छू रही है। खाद्यान्न से लेकर ऑयल समेत अन्य उपकरणों के दामों में कई गुणा बढ़ोतरी हुई है। अब देश की जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली है। नरेन्द्र मोदी को भी अब डर सताने लग है कि आगामी लोकसभा चुनाव में करारी हार होगी। देश का भविष्य कांग्रेस के हाथों में है। इस अवसर पर प्रदेश एनयूआईआर के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौरव कुमार, पूर्व एनएमयूआई उपाध्यक्ष रोहित पासवान, भास्कर पाठक, सीवान लोकसभा के युवा अध्यक्ष रिजवान अहमद, युवा अध्यक्ष सत्यम प्रियदर्शी उर्फ कुंदन यादव उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।