दुबई में नौकरी दिलवाने के बहाने शेख को बेची गई भारतीय महिला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दुबई में नौकरी दिलवाने के बहाने शेख को बेची गई भारतीय महिला

NULL

हैदराबाद की एक महिला को दुबई में सेल्सगर्ल की नौकरी दिलाने के नाम पर शारजाह के एक शेख को बेचने का मामला सामने आया है। पिछले तीन हफ्तों से वह शेख के यहां घरेलू मदद दे रही है। इस महिला को एक एजेंट ने दुबई के सुपरमार्केट में सेल्सवूमेन की जॉब ऑफर की थी। एजेंट ने उसे 18 मार्च को शारजहां भेजा था। महिला ने बताया कि एक शेख ने उसे खरीद लिया था और फिर वह शेख उसे बहरीन ले गया। जिसके बाद उसे ओमान में एक घर में काम करने के लिए रखा गया।

महिला ने बताया कि उससे बुरी तरह काम लिया जाता था और भरपेट खाना भी नहीं दिया जाता था। महिला ने किसी तरह अपनी माता को इस स्थिति के बारे में सूचित किया, जिसके बाद परिवार ने मस्कट के भारतीय दूतावास से संपर्क किया।

सूचना के बाद विदेश मंत्रालय हरकत में आया और महिला को बचा लिया गया। महिला अब हैदराबाद में अपने परिवार के साथ सकुशल रह रही है। इसके लिए उन्होंने भारतीय विदेश मंत्रालय, सुषमा स्वराज और मस्कट के भारतीय दूतावास का शुक्रिया अदा किया।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।