त्रिपुरा के CM बिप्लब देब के बयानों से नाराज भाजपा, पीएम मोदी ने किया तलब - Punjab Kesari
Girl in a jacket

त्रिपुरा के CM बिप्लब देब के बयानों से नाराज भाजपा, पीएम मोदी ने किया तलब

NULL

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब अपने बयान को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिप्लब देब को उनके विवादास्पद बयानों के लिए तलब किया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बिप्लब देब को दिल्ली आने के लिए कहा गया है। देब को पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से राष्ट्रीय राजधानी में दो मई को मुलाकात करने के लिए कहा गया है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी के वरिष्ठ नेता देब के बयानों से पैदा हुए विवाद से नाराज हैं? देब कुछ भी बोलते जा रहे हैं, मोदी उनसे बात करेंगे।

बता दें कि देब को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए अभी दो महीने भी नहीं हुआ और उन्होंने कई ऐसे बयान दिए हैं, जिनकी व्यापक आलोचना हुई है?

हाल ही में वह सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे छात्रों को अजीबोगरीब सलाह देकर चर्चा में रहे. देब ने कहा कि सिर्फ सिविल इंजीनियर्स को ही सिविल सर्विस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहिए। इसके पीछे उनका तर्क भी हैरान करने वाला है उनका कहना है कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद सिविल सर्विसेज में नहीं जाना चाहिए। बिप्लब देब का यह बयान सिविल सर्विस परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद आया।

इससे पहले बिप्लब देब महाभारत काल में इंटरनेट और मिस वर्ल्ड में इंडियन ब्यूटी को लेकर भी विवादित बयान दे चुके हैं। उन्होंने नई साइंटिफिक थ्योरी देते हुए दावा किया था कि इंटरनेट महाभारत के दौर में भी था और तब इसका इस्तेमाल किया जाता था।

उन्होंने यह भी दावा किया था कि उस युग में सेटेलाइट भी मौजूद थे। बिप्लब कुमार देब ने डायना हेडन को 1997 में मिस वर्ल्‍ड का खिताब दिए जाने पर भी सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने कहा था कि डायना हेडन की जीत फिक्स थी। वहीं, उन्होंने ऐश्वर्या राय की तारीफ करते हुए कहा था कि सही मायने में ऐश्‍वर्या भारतीय महिलाओं की नुमाइंदगी करती हैं।

 

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।