तीन दशक बाद बिहार में ‘‘जन आकांक्षा’’ रैली को संबोधित करेंगे राहुल गांधी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

तीन दशक बाद बिहार में ‘‘जन आकांक्षा’’ रैली को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

‘‘जन आकांक्षा’’ रैली में शामिल होने के लिये आने वाले लोगों के ठहरने तथा खाने का प्रबंध पार्टी

राहुल गांधी आज बिहार की राजधानी पटना में अपने खोये जनाधार को फिर से हासिल करने की कोशिश में करीब तीन दशक बाद ‘‘जन आकांक्षा’’ रैली को संबोधित करने वाले है। कांग्रेस की ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित जन आकांक्षा रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा बिहार में महागठबंधन के घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता एवं विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव शामिल होंगे।

साथ ही लोकतांत्रिक जनता दल (लोजद) के राष्ट्रीय संरक्षक शरद यादव, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा ) के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी, वामपंथी दलों के नेता तथा राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

rahul2

दिग्गज नेताओं को सुनने के लिए कांग्रेस समर्थक बड़ी संख्या में रविवार से ही जुटने लगे हैं। ‘‘जन आकांक्षा’’ रैली में शामिल होने के लिये आने वाले लोगों के ठहरने तथा खाने का प्रबंध पार्टी के विधायकों एवं विधान पार्षदों के आवास पर किया गया है। पार्टी ने सभी विधायकों और विधान पार्षदों को अपने-अपने क्षेत्र से कम से कम चार-चार हजार लोगों को रैली में लाने की जिम्मेदारी दी गयी है।

राहुल गांधी की रैली के लिए उत्‍साहित है बिहार, टूटेगा सारा रिकॉर्ड : अखिलेश प्रसाद सिंह

इसके साथ ही हर जिले से भीड़ जुटाने के लिए बस और गाड़ियों का भी इंतजाम किया गया है। पूरा शहर कांग्रेस के पोस्टर और बैनर से पटा पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।