तमिलनाडु के सात मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना ने किया गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

तमिलनाडु के सात मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना ने किया गिरफ्तार

NULL

रामेश्वरम: श्रीलंका की नौसेना ने उनकी सीमा के अंदर कथित रूप से मछली पकड़ने के आरोप में तमिलनाडु के सात मछुआरों को आज रात गिरफ्तार किया पुलिस ने बताया कि आज सुबह यहां के पामबन से सात मछुआरे देसी नौका में सवार हो समुद्र में निकले थे और उन सभी को श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार कर लिया उन्होंने बताया कि मछुआरों को श्रीलंका में तलईमन्नार में पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया और उनकी नौका भी जब्त कर ली गयी

गौरतलब है कि अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में श्रीलंकाई नौसेना ने पांच भारतीय मछुआरों को नौका से हिरासत में ले लिया था वे डेल्‍फ्ट आईलैंड के नजदीक मछली पकड़ रहे थे मछुआरे तमिलनाडु के रामेश्‍वरम के रहने वाले थे

भारतीय मछुआरे के श्रीलंका नौसेना द्वारा अरेस्ट करने के मामले में आते रहते हैं मछुआरे मछली पकड़ने के दौरान श्रीलंकाई क्षेत्र के करीब से गुजरते हैं और उन्‍हें उनकी नौकाओं के साथ हिरासत में ले लिया जाता हालांकि, पूछताछ करने के बाद उनहें छोड़ दिया जाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।