डॉक्टरों ने गाय के पेट से 52 किलो प्लास्टिक निकाला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

डॉक्टरों ने गाय के पेट से 52 किलो प्लास्टिक निकाला

चेन्नई में एक गाया का ऑपरेशन पशु डॉक्टर्स ने करके पेट से प्लास्टिक निकाला है। लेकिन गाय के

चेन्नई में एक गाया का ऑपरेशन पशु डॉक्टर्स ने करके पेट से प्लास्टिक निकाला है। लेकिन गाय के पेट से इतना प्लास्टिक निकला है जिसे देखकर डॉक्टर्स भी हैरान रह गए। दरअसल गाय अपने ही पेट में लात मारती थी जिसे देखकर उसका मालिक बहुत परेशान था। 
उसके बाद तिरुमुल्लाइल के पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय चेन्नई में गाय को मालिक ले गया। वहां पर डॉक्टर्स ने देखा कि अपने ही पेट में लगातार गाय लात मारे जा रही है जिसके बाद उसके पेट में दर्द भी हो रहा है। हालांकि पेट में प्लास्टिक भरने की वजह से गाय की दूध देने की क्षमता भी कम होती जा रही थी। इसके साथ ही पेशाब और गोबर करने में भी गाय को बहुत परेशानी आ रही थी। गाय का एक बछड़ा भी है। 
1571736492 cow
अस्पताल के डॉक्टर्स ने गाय के पेट का ऑपरेशन करने का फैसला किया और सुबह 11 बजे से शाम के साढ़े 4 बजे तक यह ऑपरेशन चला। ऑपरेशन करके डॉक्टर्स ने लगभग 52 किलो प्लास्टिक गाय के पेट से निकाला। चेन्नई के वेटरनरी एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी के डॉक्टर्स के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन के स्टूडेंट्स ने भी गाय के ऑपरेशन में मदद की। 
1571736547 cow
गाय की सर्जरी में महज 140 रूपए का ही खर्च आया है। डॉक्टर्स ने कहा कि प्राइवेट अस्पताल में अगर गाय का ऑपरेशन होता तो लगभग 35 हजार रूपए का खर्चा आ जाता। हालांकि अब खतरे से गाय बाहर है और जल्द ही गाय स्वस्‍थ भी हो जाएगी। फिलहाल तो गाय को दवा दी जा रही हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।