झूठ का प्रचार कर रही है भाजपा : कांग्रेस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

झूठ का प्रचार कर रही है भाजपा : कांग्रेस

NULL

कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जनता की आंखों में धूल झोंकने और सच्चाई से परे वैकल्पिक तथ्यों का प्रचार करने का आरोप लगाया। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव और कृषि मंत्री कृष्ण बिरेगोड़ ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘भाजपा के पास विकास के लिए कभी भी कोई एजेंड़ नहीं था। ध्रुवीकरण और सिद्धारामैया सरकार पर आधारहीन आरोप लगाना भाजपा की प्रमुख चुनावी रणनीति है।’

उन्होंने दावा किया, ‘वर्ष 2014 से केंद्र की भाजपा सरकार ने देश को आर्थिक मोर्चे पर बर्बाद किया है। स्थिति की गंभीरता को कम दर्शाने के लिए भाजपा झूठ और फरेब की नीति अपनाकर जनता की आंखों में धूल झोंक रही है। नोटबंदी से तय लक्ष्य हासिल करने के अलावा मुखर होकर आधार और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को अपनी सफलता करार दे रही है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘भाजपा मजबूती से झूठ और वैकल्पिक तथ्यों के दौर में शामिल हो गई है।’ उन्होंने आरोप लगाया कि दक्षिण में एक बार फिर से कमल खिलाने के लिए भाजपा के नेता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में ओछी चालें चल रहे हैं।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − nine =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।