झारखंड सरकार के खिलाफ आज रांची बन्द का आह्वान : कांग्रेस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

झारखंड सरकार के खिलाफ आज रांची बन्द का आह्वान : कांग्रेस

NULL

झारखंड कांग्रेस ने राजधानी रांची में जहरीली शराब पीने से हुई मौत और अस्पतालों में सैकड़ बच्चों के जान गंवाने के विरोध में 09 सितम्बर को रांची बन्द की घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने आज यहां बताया कि पिछले दिनों जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई थी। इसी तरह सरकार की लापरवाही के कारण रांची आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत प्रदेश के अन्य अस्पतालों में इंसेफलाइटिस से सैकड़ बच्चों को जान गंवानी पड़।

उन्होंने बताया कि इसीके विरोध में 09 सितंबर को रांची बंद का आह्वान किया गया है। श्री शाहदेव ने कहा कि बंद को सफल बनाने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन, झारखण्ड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी, राष्ट्रीय जनता दल, वामदल, चेम्बर ऑफ कॉमर्स और सामाजिक संगठन समेत अन्य दलों से समर्थन का अनुरोध किया है। हालांकि उन्होंने कहा कि आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।