झारखंड नगर निकाय चुनाव में फैसले का दिन, वोटों की गिनती जारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

झारखंड नगर निकाय चुनाव में फैसले का दिन, वोटों की गिनती जारी

NULL

झारखंड में 34 नगर निकाय चुनावों के लिए पड़े वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। पहले राउंड की गिनती में ही धनबाद के चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष पद पर बीजेपी प्रत्याशी डब्लू बाउरी विजयी। बोकारो में फुसरो नगर परिषद वार्ड नंबर 22 पर भरत वर्मा जीते, गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए आरजेडी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। रांची नगर निगम में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी वर्षा गढ़ी आगे चल रही हैं।

आदित्यपुर और रामगढ़ में ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन भारतीय जनता पार्टी से आगे है। लातेहार में मेयर की सीट पर बीजेपी आगे है। रांची नगर निगम के वोटों की गिनती के लिए 1274 पोलिंग ऑफिसर्स तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही 400 काउंटिंग असिस्टेंट, 400 रिटर्निंग ऑफिसर टेबल और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की फाइनल सीलिंग के लिए 386 अफसरों की तैनाती की गई है। वहीं पलामू में मतगणना शुरू होने में आधे घंटा की देरी हुई।

साहेबगंज में अबतक वोटों की गिनती शुरू नहीं होने की खबर है। गौरतलब है कि झारखंड निकाय चुनावों में 52.23 प्रतिशत वोट पड़े थे। राज्य की सबसे बड़ी शहरी लोकल बॉडी रांची नगर निगम में सबसे कम 49.3 प्रतिशत वोट ही पड़े थे जबकि पिछले साल यहां 34.13 प्रतिशत वोट पड़े थे। इस बार अपेक्षाकृत अच्छे मतदान का कारण दलों के आधार पर हुआ चुनाव रहा। राज्य में पहली बार निगम का चुनाव दलीय आधार पर लड़ा गया है। बीजेपी, कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और अन्य ने महापौर व उपमहापौर पद के लिए अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।