झारखंड ढाई वर्षों में देश का सबसे विकसित राज्य होगा : रघुवर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

झारखंड ढाई वर्षों में देश का सबसे विकसित राज्य होगा : रघुवर

NULL

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने आज कहा कि आर्थिक गतिविधि में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सरकार की ओर से किये जा रहे प्रयासों के बूते अगले ढाई वर्ष में झारखंड देश का सबसे विकसित राज्य बनकर उभरेगा। श्री दास ने आज यहां नाबार्ड द्वारा आयोजित स्वयं सहायता समूहों के रजत जयंती समारोह एवं नाबार्ड बैंक लिंकेज कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड की महिलाओं का उदाहरण आज दूसरे राज्यों में दिया जा रहा है तथा कृषि, पशुपालन और कुटीर उद्योगों में सखीमंडल की महिलाओं ने राज्य का मान बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि उत्साह से लबरेज और अपार सहनशक्ति वाली इन महिलाओं को सम्मानित कर वह स्वयं सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य विकास के पायदान पर अगले ढ़ाई वर्षों में देश का सबसे विकसित राज्य बनकर उभरेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूह(सखी मंडल) ने झारखंड की ग्र्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नयी पहचान दी है। उन्होंने नाबार्ड सहित सभी बैंकों को राज्य के विकास में खुले मन से भागीदारी निभाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि अगले चार वर्षों में झारखंड की गरीबी समाप्त करना उनकी सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। डेयरी फॉर्म तथा मत्स्य पालन एवं कुटीर उद्योगों में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। श्री दास ने कहा कि राज्य के 32 हजार गांव में समन्वयक 15-15 महिलाओं का सखीमंडल बनायेंगे जिन्हें प्रशिक्षित कर रोजगार और बाजार से जोड़ा जायेगा। इस तरह राज्य के चार लाख 80 हजार कौशल युक्त महिलायें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पेशेवर तरीके से मजबूती प्रदान करेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + six =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।