ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश को राहत देने के लिए PM मोदी को लिखा पत्र - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश को राहत देने के लिए PM मोदी को लिखा पत्र

मध्य प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई है। कांग्रेस महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री

मध्य प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई है। कांग्रेस महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र लिखकर राहत राशि स्वीकृत करने की मांग की है। 
सिंधिया ने पिछले दिनों राज्य के 10 बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था। इसके बाद उन्होंने अब गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी को राज्य की स्थिति से संबंधित पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि राज्य में भारी बारिश और बाढ़ ने फसल को लगभग नष्ट कर दिया है। सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, जन-धन की काफी हानि हुई है और पशुओं की मृत्यु हुई है। 

ED ने रॉबर्ट वाड्रा की हिरासत मांगी, दिल्‍ली HC में 5 नवंबर को होगी सुनवाई

सिंधिया द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है, “राज्य में भारी बारिश और बाढ़ से 596 व्यक्तियों और 1761 पशुओं की मौत हुई है। वहीं 67,033 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, राज्य में 10 से 15 हजार करोड़ की क्षति हुई है। केंद्रीय सर्वे दल ने प्रारंभिक दौरा किया है। 
राज्य सरकार की ओर से 10 हजार करोड़ की राहत का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। केंद्र सरकार यह राहत राशि जल्द स्वीकृत करे, ताकि राज्य की जनता को संकट की घड़ी में सहायता मिल सके।” 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।