जगनमोहन रेड्डी का विवादित बयान,बोले CM नायडू को बीच सड़क पर गोली मार देनी चाहिए - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जगनमोहन रेड्डी का विवादित बयान,बोले CM नायडू को बीच सड़क पर गोली मार देनी चाहिए

NULL

आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को उपचुनाव प्रचार के दौरान वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष जगनमोहन रेड्डी ने मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू पर विवादास्पद बयान दिया है। रेड्डी ने कहा कि सीएम चुनाव के समय सहानुभूति वोट हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पर भड़के रेड्डी ने यहां तक कह दिया कि नायडू जैसे लोगों को गोली मार देनी चाहिए।

नंदयाल में चुनाव प्रचार के दौरान वाईएसआर के नेता रेड्डी ने सीएम नयाडू पर कई आरोप लगा डाले। नंदयाल उप चुनाव से पहले सभा को संबोधित करते हुए जगन ने कहा, “आंध्र प्रदेश के लोगों को धोखा देने, झूठे वादे करने और हर मुद्दे पर दोहरी बातें करने वाले नायडू को गोली मार देनी चाहिए। नायडू ने किसानों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों, बेरोजगारों से बहुत सारे वादे किए लेकिन उन्हें पूरा नहीं कर पाए। वह बहुत ही कपटी इंसान है। वह कलयुगी राक्षस की तरह है।”

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं चंद्र बाबू नायडू को चुनौती देता हूं। मैं उसी सड़क और उसी जगह पर खड़ा रहूंगा और विरोध प्रदर्शन करुंगा। रोड आपकी नहीं है ये रोड नंदयाल के नागरिकों की है। बता दें कि 12 मार्च को दिल का दौरा पड़ने से मौजूदा विधायक भुमा नागी रेड्डी के निधन के बाद यहां चुनाव कराया जा रहा है। वोटिंग 23 अगस्त को होनी है। वोटों की गिनती 28 अगस्त को होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।