छड़-सीमेंट व्यवसायी के घर से लाखों की डकैती - Punjab Kesari
Girl in a jacket

छड़-सीमेंट व्यवसायी के घर से लाखों की डकैती

NULL

डालटनगंज, (वार्ता): झारखंड में पलामू जिले के छत्तरपुर अनुमंडल के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में देर रात डकैतों ने छड़-सीमेंट व्यवसायी के घर से लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति लूट ली। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि नौडीहा गांव में देर रात छड़-सीमेंट व्यवसायी गणेश प्रसाद और महेन्द्र प्रसाद के मकान में आठ की संख्या में नकाबपोश डकैतों ने धावा बोला और घर के सभी सदस्यों को हथियार का भय दिखाकर बंधक बना लिया।

इसके बाद डकैतों ने दोनों घरों से नकद, जेवरात और अन्य कीमती सामानों को लूट लिया। सूत्रों ने बताया कि डकैतों ने दोनों घरों से करीब 12 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति लूट ली है। घटना के विरोध में आज स्थानीय लोग और पीडि़त परिवार उग्र हो गये तथा नौडीहा बाजार को बंद करा दिया। इसके बाद उग्र लोगों ने सड़क को भी जाम कर दिया। बाद में पुलिस ने उग्र लोगों को समझा कर जाम को समाप्त करा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।