चुनावी सभा में CM शिवराज ने किया जनता से वादा, कहा- राज्य में सभी का पक्का होगा मकान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चुनावी सभा में CM शिवराज ने किया जनता से वादा, कहा- राज्य में सभी का पक्का होगा मकान

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपनी चुनावी सभाओं में लोगों से वादा किया कि प्रदेश

भोपाल (मनीष शर्मा) मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपनी चुनावी सभाओं में लोगों से वादा किया कि प्रदेश के सभी लोगों को कच्चे मकान से मुक्ति मिलेगी, उनकी सरकार  गरीबों के हित में कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री योजना के तहत पक्के मकान आवंटित किए जा रहे हैं जल्द ही सभी को पक्के मकान दिए जाएंगे।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने देवास के उदयनगर में चुनावी सभा को संबांधित किया। खंडवा लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में उन्होंने सभा ली। सीएम शिवराज ने कहा कि एक ही घर में परिवार के कई सदस्य होने की परेशानी जब पता चली, तो मैंने मुख्यमंत्री भू अधिकार योजना बना दी। जिसमें परिवार के अन्य सदस्यों को अलग से जमीन दी जाएगी और उनका मकान बनेगा। 
1635245499 s1
प्रधानमंत्री आवास के तहत जिनके नाम नहीं जुड़े हैं उनके लिए आवास प्लस सर्वे कर नाम जोड़े जा रहे हैं। लोग झोपड़ी, कच्चे मकान में रह रहे हैं, उनके लिए पक्के मकान बनाकर दिए जाएंगे। प्रदेश में सभी का पक्का मकान होगा। सीएम ने कहा, बागली सहित जहां भी महिलाओं के स्व सहायता समूह की संख्या कम है, वहां महिलाओं को जोड़कर इनकी संख्या बढ़ाई जाए। बच्चों के स्कूल यूनिफार्म की सिलाई और आंगनबाड़ी के पोषाहार की जिम्मेदारी इन्हीं समूह को दी जा रही है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा हम अपनी बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए संकल्पित हैं और इस दिशा में निरंतर योजनाबद्ध कार्य कर रहे हैं। हमने तय कर दिया है कि स्वसहायता समूह की हमारी बहनें गणवेश तैयार करने के अलावा पोषण आहार भी बनाएंगी। मैंने प्रदेश के 77 लाख किसानों के बैंक खातों में 1540 करोड़ रुपये डाले। इस पर भी कांग्रेस ने एतराज जताया और मेरी शिकायत की। किसान कल्याण से कांग्रेस को बड़ी तकलीफ होती है। इसी कांग्रेस ने किसानों को धोखा दिया है।
1635245512 s2
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं, प्रदेश में भाजपा सरकार। कांग्रेस को वोट देने से क्या फायदा? दिल्ली में राहुल बाबा और प्रदेश में कमल नाथ, बाकी कांग्रेस हुई अनाथ। यह विकास नहीं कर सकते। सीएम ने कहा, मेरा आप सबसे आग्रह है कि भाजपा को अपना आशीर्वाद देकर ज्ञानेश्वर पाटिल को भारी मतों से विजयी बनाइए और विकास एवं जनकल्याण के कार्यों की जिम्मेदारी मुझ पर छोड़ दीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।