चंद्रबाबू नायडू 'थूको और भागो की राजनीति' में लिप्त : भाजपा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चंद्रबाबू नायडू ‘थूको और भागो की राजनीति’ में लिप्त : भाजपा

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि नायडू के विचारों में कोई स्थिरता नहीं थी और अमरावती

भाजपा ने आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) पर ”थूको और भागो की राजनीति” में लिप्त होने और राजनीतिक लाभ के लिए केन्द्र सरकार के खिलाफ ”संगठित प्रचार” चलाने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू पर निशाना साधते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्हा राव ने कहा कि तेदेपा प्रमुख ”संगठित प्रचार चला रहे है और झूठ फैला रहे है।” बता दें कि इस वर्ष मार्च में तेदेपा राजग से अलग हो गई थी।

नायडू ने केन्द्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाये थे कि आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा के अपने ”वादे” से भाजपा पीछे हटी है और वह तेदेपा के खिलाफ साजिश कर रही है। राव ने कहा,”वह (नायडू) न केवल लोगों के साथ धोखा करने की कोशिश कर रहे हैं बल्कि राजनीतिक लाभ के लिए उन्हें उकसा भी रहे हैं। यह अवसरवादी और स्वार्थी राजनीति है।”

उन्होंने कहा कि नायडू ने ”थूको और भागो की राजनीति” अपना रखी है और वह भाजपा और नरेन्द्र मोदी सरकार पर कीचड़ उछालने का प्रयास कर रहे है।” भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि नायडू के विचारों में कोई स्थिरता नहीं थी और अमरावती शहर को वित्तीय सहायता और पिछड़े जिलों को विशेष आर्थिक अनुदान जैसे विभिन्न मुद्दों पर वह ‘झूठ’ फैला रहे थे।

उन्होंने पूछा,”राज्य सरकार पहले से ही दी गई धनराशि के लिए उचित उपयोग प्रमाण पत्र जमा किए बिना धन की अपेक्षा कैसे कर सकती है?” नरसिम्हा राव ने आरोप लगाया,”उनकी (नायडू) सफलता पिछले चार वर्षों में केवल आंध्र प्रदेश को भ्रष्टाचार के मामले में देश का नम्बर एक राज्य बनाने की है।”

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।